उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम धामी, साहित्यकारों को किया सम्मानित

रिपोर्ट – अंकित काला 

देहरादून – उत्तराखंड भाषा संस्थान की और से IRDT सभागार देहरादून में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया| समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर उत्तराखंड भाषा संस्थान की और से आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में कुल 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

10 साहित्यकारों को कई श्रेणियों में साहित्य गौरव सम्मान

आपको बता दें कि बुधवार को आईआरडीटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  इस अवसर विभिन्न भाषाओं का मिश्रण पुस्तक तराण का विमोचन किया गया, साथ ही सभी साहित्यकारों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। उत्तराखंड भाषा संस्थान ने वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा करते हुए 10 साहित्यकारों को कई श्रेणियों में साहित्य गौरव सम्मान के लिए चुना।

नई पीढ़ी को भाषा और बोली से अवगत कराये जाने का उद्देश्य

वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड भाषा संस्थान का उद्देश्य विभिन्न बोली भाषाओं को बढ़ावा देने, नई पीढ़ी को भाषा और बोली से अवगत कराये जाने के उद्देश्य से किया गया था, संस्थान इस दिशा में कार्य कर रही है। संस्थान की ओर से ऐसे ही साहित्यकारों को सम्मानित किया गया है।

About Post Author