छत्तीसगढ़ : कुसमुंडा क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार दो की मौत

रिपोर्ट:प्रणय मिश्रा

कोरबा- कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नाला बाईपास में बीती शाम लगभग 5:30 बजे बड़ा हादसा हुआ है| जहां एक अज्ञात चार पहिया वाहन एक बाइक सवारों को ठोकर मारकर फरार हो गया| वहीं बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई| दोनों युवक बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के हैं,  1- महेश चौहान उम्र लगभग 20-21 वर्ष, 2- सुनील सोना उम्र लगभग 23-24 वर्ष बताई जा रही है| फिलहाल, कुसमुंडा पुलिस घटना की जांच कर रही है| घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है|

About Post Author