छत्तीसगढ: राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

KNEWS DESK- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आज क्षेत्रीय सरस मेला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मेले का आयोजन 28 फरवरी तक किया जायेगा। सरस मेले में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से कुल 133 महिला स्व-सहायता समूह उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरस मेला को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां मौजूद सभी बहनों ने मुझे न सिर्फ आने वाले जन्मदिन की बधाई दी बल्कि मुझे अपने उत्पाद भी उपहार स्वरूप दिए जिससे आज मेरा यहां आना सार्थक हो गया। उन्होंने कहा की ऐसे मेलों से बहुत लाभ होता है जिसे न सिर्फ लोग घूमने की नजर से आते हैं बल्कि इससे व्यापार में भी बढ़ावा होता है। इससे दूसरे लोगों को भी संबल मिलता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की वजह से आज देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाना है तो हमें विकसित छत्तीसगढ़ भी बनाना होगा और इसमें हमारी माताओं और बहनों का बड़ा योगदान रहने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा की यह बड़ी बात है की राज्य के 28 लाख परिवारों की बहने बिहान योजना से जुड़ी हैं जो प्रदेश और देश को एक नई दिशा दिखाने में अपना योगदान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें-  जयपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सैकड़ो युवाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

About Post Author