छत्तीसगढ़: गरियाबंद जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने मनाई पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती

रिपोर्ट:राकेश देवांगन

KNEWS DESK- गरियाबंद जिला मुख्यालय के स्थानीय कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पं. श्यामाचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्ल के तैलीय चित्र की पूजा अर्चना कर उनके कार्यों का स्मरण किया।

वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि पंडित शुक्ल किसानों के सच्चे हितैषी थे। हमेशा किसानों के हितों की चिंता करते थे। उन्होंने बड़े-बड़े सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति दिलाई। शुक्ल जी ने साधन सम्पन्न होते हुए भी आम लोगों जैसा जीवन गुजारा। तीन बार मुख्यमंत्री बने पर उनका उद्देश्य किसानों को समृद्ध करना था, जिसके लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में नहर और बांधों का जाल बिछाया सिद्धांत के सामने अडिग रहे| वहीं कांग्रेस भवन में जयंती मनाने बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे|

About Post Author