विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में आएंगी बंपर भर्तियां, अगस्त में भी भर्तियां निकलने की आशंका

KNEWS DESK- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस बार जुलाई में चार बड़ी भर्तियां निकालेगी और तो और बकाया भर्तियों की विज्ञप्तियों की समीक्षा की जा रही है। अगस्त में भी और अधिक भर्तियां निकलने की आशंका है। इसके पहले भी अप्रैल से जून तक 13 भर्तियां आईं जिसमें 39 हजार 121 पदों पर भर्तियां होंगी।

भर्तियां निकलने की प्रक्रिया विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पश्चात रुक जाएंगी। अब ऐसे में तीन महीनों में सभी विभागों द्वारा भर्तियां तेजी से निकाली जा रही है अप्रैल से जून तक 13 भर्तियां आ चुकी हैं। इनमें 39,121 पदों पर प्रक्रिया जारी है। चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा का कहना है कि जुलाई में चार भर्तियां निकाली जाएंगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा बोर्ड भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पहले ही निकाल चुकी है। चयन बोर्ड जेईएन भर्ती भी जारी करेगा। तीन विभाग जलसंसाधन, पीएचईडी और पीडब्ल्यूडी तो जेईएन भर्ती की जानकारी भिजवा चुके हैं। बोर्ड ने अन्य विभागों को भी पत्र लिखा है कि जेईएन भर्ती की विज्ञप्ति जल्दी भिजवाएं|

 

बोर्ड के द्वारा कहा गया है कि यदि जल्द विभागों से विज्ञप्ति नहीं मिली तो जितने विभागों से डिटेल आईं हैं। उनके लिए जेईएन भर्ती शुरू कर दी जाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में एक लाख पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की थी। अभी तक इन्हें वर्गीकृत नहीं किया गया है कि इनमें किस विभाग के कितने पदों पर भर्ती होगी। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार को जल्दी से जल्दी वर्गीकरण जारी करना चाहिए।

About Post Author