भाजपा की लखनऊ महापौर लगभग 41000 से जीती, घोषणा बाकी

 

भाजपा की लखनऊ महापौर लगभग 41000 से जीती, घोषणा बाकी

लखनऊ में 70 सीटों पर भाजपा आगे, अब तक 27 पार्षद जीते

लखनऊ, लखनऊ नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। लगभग सभी जगह 15 राउंड की मतगणना के बाद 110 वार्डों में बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अब तक आए नतीजों में भाजपा को 27 व सपा को 4 सीट पर जीत मिली

*अब तक इन प्रत्याशियों को मिली जीत*

1. मालती यादव (भाजपा)- जोन चार के रफी अहमद किदवई वार्ड से 2766 मतों से जीती।
2. अरूण राय (भाजपा)- जोन चार के चिनहट प्रथम से 1683 मतों से जीते।
3. सुशील तिवारी पम्मी (भाजपा)- जोन एक के लालकुआं वार्ड से 275 वोट से जीते।
4. राजेश सिंह गब्बर (भाजपा)- पेपर मिल कॉलोनी वार्ड से 5040 मतों से जीते।
5. प्रमोद सिंह राजन (भाजपा)- कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड से लगभग 1800 मतों से जीते।
6. विनोद यादव (भाजपा)- जोन छह के न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड से 576 वोट से जीते।
7. अरुण तिवारी (भाजपा)- राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से 3747 मत से जीते।
8. रानी कनौजिया (भाजपा)- जोन छह के दौलतगंज वार्ड से 431 वोट से जीती।
9. गिरीश गुप्ता (भाजपा)- ज़ोन एक के बसीरतगंज-गनेशगंज वार्ड से करीब 500 वोट से जीते।
10. राजीव दीक्षित (भाजपा)- ज़ोन दो के राजेंद्र नगर वार्ड से विजयी।
11. रजनी यादव (सपा)- जोन आठ के राजा बिजली पासी वार्ड से 1738 वोटों से जीती।
12. आशीष कुमार हितेशी (भाजपा)- जोन एक के बाबू बनारसी दास वार्ड से जीते।
13. मुकेश सिंह (भाजपा)- जोन एक के मौलवीगंज वार्ड से जीत हासिल की।
14-स्वदेश सिंह बीजेपी जय शंकर वार्ड से जीते
15 -विद्यावती द्वितीय के कौशलेंद्र द्विवेदी ने 5217 वोटों के अंतर से सपा को हराया
16-इस्माइल गंज वार्ड से मुकेश सिंह चौहान कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के प्रत्याशी अतुल कुमार सिंह बंटू को 6200 वोटों से हराया, भाजपा को मात्र 2400 वोट मिले

About Post Author