Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में भाजपा की चौथी लिस्ट जारी, दो नामों का ऐलान, जानें किन नेताओं को मिला टिकट

KNEWS DESK- राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है| इसमें टोडाभीम सीट से राम निवास मीणा को टिकट मिला है| वहीं, शिव विधासभा सीट से स्वरुप सिंह खारा को टिकट दिया गया है| बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब तक 184 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है| अब 16 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है|

आपको बता दें कि एमपी की टोडाभीम सीट पर बीजेपी ने राम निवास मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है| वहीं, शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को टिकट दिया गया है|

आपको बता दें कि राजस्थान में बीजेपी फिर सत्ता वापसी की जमकर तैयारी कर रही है| टोडाभीम सीट पर पृथ्वीराज मीणा विधायक हैं| यहां पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टोडाभीम पर कांग्रेस के पृथ्वीराज मीणा ने चुनाव में 1,07,691 वोटों से जीत दर्ज की थी| वहीं बीजेपी के रमेश चंद के खाते में 34,385 ही वोट आए थे|

जानकारी के लिए बता दें, राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में आने वालील शिव विधानसभा सीट चुनावी मुकाबला ज्यादातर टक्कर का रहता है| एक बार तो यहां हार और जीत का फैसला केवल 9 वोटों से हुआ था| यह ऐसी सीट है जहां किसी समय प्रत्याशी भी नहीं मिलते थे| लोगों को जबरन घरों से उठाकर उनसे नामांकन करवाया जाता था| हालांकि अब यह सीट सियासी तौर पर खास मानी जाती है| 30 साल से यहां पार्टी रिपीट नहीं हुई है| 1993 से ही यहां एक बार कांग्रेस तो एक बार बीजेपी सत्ता में आती है|

About Post Author