बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार से 2810 वोटों से हराया

उत्तराखंड, बागेश्वर- बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। इससे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह की लहर है। भाजपा मुख्यालय में बम पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। आपको बता दें कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में लगभग 24 सौ मतों से आगे है। भाजपा ने स्वर्गीय चंदन रामदास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव में खड़ा किया था।

विकास के नाम पर मिली विजय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बागेश्वर के लोगों ने विकास के आधार पर मतदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा वहां पर जो घोषणाएं की गई उसका धरातल पर कार्य भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी पर बागेश्वर की जनता का विश्वास है। बागेश्वर की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर जीत को सुनिश्चित किया है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से धन बल के आधार पर सीट को जीतने का प्रयास किया, उसको जनता ने एक सिरे से नकार दिया है।

About Post Author