भाजपा अगले माह जयपुर में 5 लाख कार्यकर्ताओं के साथ गहलोत सरकार का करेगी महाघेराव

KNEWS DESK… भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसको देखते हुए अगले माह जयपुर में कांग्रेस सरकार का महाघेराव करने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम के द्वारा भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल तैयार करेगी। साथ ही अपनी पार्टी को एकजुट रहने का भी संदेश देगा। इसके साथ ही विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए पार्टी नए चेहरों को भी साथ में जोड़ने का काम करेगी।

इस वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले व वर्ष के अंत में होने वाले 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा का सबसे ज्यादा उम्मीदें राजस्थान से हैं। जिसका कारण यह है कि राज्य में मौजूदा समय में चल रहे सत्ता विरोधी माहौल का फायदा उठाना चाहती है। इसी क्रम में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में सक्रियता  बढ़ाने के उद्देश्य से अगले महिने में महाघेराव अभियान चलाने की तैयारी में है। जिसके तहत पार्टी अगले माह के अंत में जयपुर में 5 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का काम करेगी।

कांग्रेस का घेराव करेगी भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के घेराव के लिए कुछ अहम मामलों पर विचार करेगी। जिसके लिए पार्टी एक समित बना सकती है। जो राजनीतिक माहौल का आकलन करते हुए लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करने पर निर्णय लेगी। जिसमें कि दूसरे दलों से आने वाले वरिष्ठ नेता,विधायक, और रिटायर अधिकारियों पर जोर दिया जाएगा। ये सारा कार्य दिल्ली के बजाय जयपुर में किया जाएगा। ताकि राज्य से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके और पार्टी का संदेश लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी लगभग डेढ़ दर्जन दौरे करेंगे

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी चुनाव तक राज्य में लगभग डेढ़ दर्जन दौरे कर सकते हैं। जिसमें पार्टी और सरकारी दोनों तरह के कार्यक्रम शामिल हैं। भाजपा अपने अभियान के केंद्र में पीएम मोदी को ही रखेगी। इसके साथ ही पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी पूरा महत्व देगी। पार्टी ने राज्य में सामूहिक नेतृत्व पर जोर देने के उद्देश्य से यह तय किया है कि उसके सभी कार्यक्रमों में भारत माता, पीएम मोदी और भाजपा के नारे लगाए जाएंगे। इससे पार्टी में खेमेबाजी की स्थिति को पनपने से रोका जा सकेगा।

About Post Author