भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का सकती है ऐलान

रिपोर्ट – अंकित काला 

उत्तराखंड – भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इस सम्बन्ध में शीर्ष नेतृत्व ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दावेदारों के पैनल को लेकर फीडबैक लिया। अब गुरुवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद कभी भी प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है।

आपको बता दें कि मंगलवार को दून में भाजपा स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई थी। इस दौरान पांच सीटों के लिए 55 दावेदारों का पैनल बनाकर शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया था।

प्रत्याशियों के नामों पर हुई विस्तार से चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार नई दिल्ली पहुंचे और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई | जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया।

About Post Author