लोकसभा चुनाव 2024 : आरजेडी ने सारण से रोहिणी, पाटलिपुत्र से मीसा भारती सहित, 6 उम्मीदवारों के नाम किए फाइनल !

KNEWSDESK-  लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है।  7 चरणों में वोटिंग होगी। इसलिए सारी पार्टियां अपने गठबंधन के घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत कर रही हैं। तब उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। लेकिन इससे उलट बिहार में लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों  को उतारना शुरू कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर सकती है। इनके नाम भी सामने आ गए हैं।

सूत्रो के अनुसार , मुंगेस से गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया जा सकता है और जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव को, उजियारपुर सीट से आलोक मेहता, बांका से जयप्रकाश नारायण यादव पाटलिपुत्र से मीसा भारती, बक्सर से सुधाकर सिंह, को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

पाटलिपुत्र से मीसाभारती को उतारा चुनाव मैदान में  

मीसा भारती राजनीति में लगातार एक्टिव रही हैं। वो राज्यसभा सांसद रही हैं। अब ऐसी अटकलें लग रही हैं कि आरजेडी उन्हें राजधानी पटना के पाटलिपुत्र से लोकसभा का टिकट दे सकती है। मीसा भारती पाटलिपुत्र से पहले भी चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। लेकिन उन्हें दो बार इस सीट से हार मिली है।

अब रोहिणी आचार्य को टिकट दिया जा सकता है।  ये लगातार ट्विटर में सक्रिय हैं, जब जेडीयू महागठबंधन का साथ छोड़ जा रही थी। तब रोहिणी लगातार नीतीश कुमार पर वार कर रही थीं। इनपर सम्राट चौधरी ने भी निशाना साधा था। सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद ने रोहिणी का किडनी लेने के बाद ही उसे टिकट देने का फैसला किया। रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को ट्वीट के जरिए कहा था कि वो इन बातों का जवाब जनता की अदालत में देंगी। अब रोहिणी आचार्य को टिकट दिया जा सकता है।

बिहार में लोकसभा चुनाव का समीकरण

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। बिहार में अभी महागबंधन में सीट शेयरिंग नहीं हो पाई है। आरजेडी की बात करें तो बिहार में बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। इसलिए आरजेडी की सीट बंटवारे में अहम भूमिका है। वहीं कांग्रेस लगातार 10 सीटों की मांग कर रही है। आरजेडी इसके लिए तैयार नहीं है। सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बनने से पहले ही आरजेडी की तरफ से 6 उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। अब ये कांग्रेस पर दवाब है या कुछ और ये समय ही बताएगा।

 

About Post Author