महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अरविन्द केजरीवाल ने लिया समर्थन का वादा

KNEWS DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP के अन्य नेताओं के साथ मिलकर मुंबई में शिवसेना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की|इस मुलाकात पर सभी प्रमुख नेताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन पर लम्बी चर्चा हुई|अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान NCP अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे|

♦ केजरीवाल द्वारा कहा गया 

इस मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार आई और कुछ ही दिनों में केंद्र सरकार ने हमारी सत्ता छीन ली| एक फरमान जारी किया गया जो हमारे अधिकारों का अतिक्रमण करता है| लेकिन आठ साल तक हमने सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ी और आठ साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया|लेकिन इस फैसले के बाद महज आठ दिनों में केंद्र सरकार ने नया अध्यादेश जारी कर हमारी सत्ता छीन ली|ये लोग सुप्रीम कोर्ट की इज्जत नहीं करते|

केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी ने दिल्ली में जनता की सरकार के खिलाफ फरमान जारी कर तानाशाही शुरू कर दी है| इस अध्यादेश को लेकर जब बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा तो शिवसेना (ठाकरे गुट) इसका विरोध करेगी|इसके लिए उद्धव ठाकरे हमारे साथ हैं|उद्धव ठाकरे ने हमसे वादा किया है कि वह हमारा समर्थन करेंगे| अगर ये बिल राज्यसभा में पास नहीं हुआ तो 2024 में देश में मोदी सरकार नहीं होगी|

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में चुनी हुई आप सरकार को सारे अधिकार दे दिए हैं|हालांकि, केंद्र सरकार ने एक नया अध्यादेश पारित कर दिल्ली सरकार के सभी अधिकार राज्यपाल को दे दिए हैं| ये लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करते हैं|मोदी सरकार में मंत्रियों, नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के जजों का गंदा अपमान किया है|ये लोग सोशल मीडिया पर जजों और न्यायपालिका के खिलाफ कैंपेन करते हैं|उन्हें न्यायपालिका पर ही विश्वास नहीं है|

About Post Author