केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर ADGP ने तैयारियों का लिया जायजा

KNEWS DESK… सिरसा में 18 जून को होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर लिए गए हैं। ADGP श्रीकांत जाधव ने सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए रैली स्थल का जायजा लिया। जहां पर उन्होंने आलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दरअसल आपको बता दें कि हरियाणा के सिरसा में 18 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमिक शाह की रैली आयोजित होने वाली हां। जिसकी तैयारियों के भाजपा के कार्यकर्ताओं को साथ जिले का शासन-ु्रशासन तक जुटा हुआ है। वहीं पर रैली की लगभग – लगभग तैयारियां पूरी भी हो चुकी हैं। रैली को लेकर स्थानीय प्रशासन से आलाधिकारी तक सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ADGP श्रीकांत जाधव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने सुरक्षा के इंतजामों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ADGP श्रीकांत ने कहा कि रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। हरियाणा पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। ADGP ने दावा किया कि रैली को शांतिपूर्ण तरीके से करवाएंगे।  कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने रैली को लेकर दावा किया कि हजारों की संख्या में लोग इस रैली में पहुंचेंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

About Post Author