सपा की विजय रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने कानपुर पहुँचे अखिलेश यादव

अखिलेश ने कानपुर से किया चुनावी शंखनाद

कानपुर: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कमर कस चुकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज कानपुर पहुँच कर विजय रथ यात्रा की शुरूआत की। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आज दोपहर तकरीबरन 12 बजे यूपी के पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव कानपुर पहुँचे व हजारो कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच आज उन्होने चुनावी शंखनाद किया। आपको बताते चलें कि साल 2022 की शुरूआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें अब करीब 4 माह ही शेष बताये जा रहे हैं, ऐसे में विभिन्न राजनैतिक दल अपनी अपनी चुनावी तैयारियों में लगे हुये हैं, और उधर सपा भी इस चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती, लिहाजा पार्टी जमकर चुनाव प्रचार कर रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के आज विजय रथ यात्रा का आगाज करने कानपुर पहुँचने पर जाजमऊ के गंगापुल पहुँचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव के स्वागत के लिये गंगापुल पर हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उनकी इस यात्रा में शामिल हुआ। जिनमें उनकी पार्टी के सभी विधायक, महिला सभा सहित सपा की अलग अलग इकाइयों के पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने नेता अखिलेश पर पुष्पवर्षा कर कानपुर की धरती पर उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभीभूत अखिलेश यादव ने विजय की हुंकार भरी और कहा कि प्रदेश में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायेगी और हम 2022 के इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का झंडा लहराने में कामयाब होगें। जाजमऊ में कुछ देर रूकने के बाद यात्रा नौबस्ता के लिये रवाना हो गयी। सूत्र बताते हैं कि यात्रा का आज हमीरपुर से होते हुये जालौन भी जायेगी।

About Post Author