रामनवमी के पावन पर्व पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सरयू में लगाई डुबकी

अयोध्या: रामनवमी के पर्व पर राम की नगरी अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सरयू में सुबह से ही स्नान के साथ पूजन अर्चन का दौर चल रहा है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की ओर से नागेश्वर नाथ, राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में पूजन अर्चन किया जा रहा है।

पैदल चलना हुआ मुश्किल

अयोध्या की सभी सड़कें श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यातायात डायवर्सन लागू कर दिया गया है। सड़कों ही नहीं राम नगरी की गलियों में भी भारी भीड़ है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। दोपहर 12:00 बजे कनक भवन और राम जन्मभूमि में रामलला का प्रतीकात्मक जन्म होगा।

About Post Author