बारात से वापस जा रही बस पलटी, 25 यात्री घायल, हालत गंभीर

बरेली: यूपी के बरेली में बारात से वापस जा रही एक बस शनिवार तड़के करीब 4 बजे गड्डे में पलट गई। बस में करीब 50-55 यात्री सवार थे। जिसमें से कई यात्री घायल हुए हैं। कुछ यात्रियों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मुड़ते वक्त बस खाई में जा गिरी

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र से आई थी बारात दरअसल, जानकारी के मुताबिक बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को बारात बरेली आई थी। शादी की कुछ रस्में पूरी होने बाद बस को पहले ही बारात घर से रवाना कर दिया गया। बाकी के बाराती सुबह के समय रवाना होते। मगर बस जैसे ही अखा मोड़ पर पहुंची तो मुड़ते वक्त बस खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से कई बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक करीब 20-25 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से करीब 5-7 लोगों की हालत काफी गंभीर है। बाकी करीब 10-12 लोग घायल हुए हैं। तो वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

नशे में बस चला रहा था चालक

चालक के नशे में होने की बात बारातियों की माने तो चालक नशे में बस चला रहा था। हादसे से पहले भी वह बस को कई बार इधर-उधर डगमगा चुका था। जिस पर बस में बैठे कुछ बारातियों ने उसे सही से बस चलाने के लिए भी कहा। मगर उसने नहीं सुनी और बस को तेज रफ्तार में ही चलाता रहा है। बारातियों का आरोप है कि चालक के शराब के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ है।

About Post Author