राज्य

प्रियंका गांधी की वाराणसी में किसान न्याय रैली आज, तैयारियाँ पूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है वाराणसी

वाराणसी-  किसानों के मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गाँधी अपने वाराणसी दौरे पर हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों व लखीमपुर खीरी प्रकरण के खिलाफ आज यहाँ किसान न्याय रैली कर रही हैं प्रियंका गांधी आज किसानों के मुद्दे पर केन्द्र व राज्य सरकार को घेर सकतीं हैं। प्रियंका गाँधी की ये रैली आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। इस रैली को अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मददेनजर कांग्रेस  के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका गाँधी आज वाराणसी से ही अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर सकती हैं।

रैली से पूर्व प्रियंका ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

यूपी में बीजेपी की ओर हिन्दुत्व के प्रखर चेहरे के रूप में उभरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कड़ी टक्कर देने के लिये प्रियंका गाँधी ने भी रैली स्थल पर जाने से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।  आज दोपहर करीब 12 बजे वो बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुँची और वहाँ नतमस्तक होकर बाबा से चुनाव में सफलता की कामना की। उधर प्रियंका गाँधी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगवाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें प्रियंका गाँधी को दुर्गा के रूप में किसानों के हत्यारे का संघार  करते  हुये दिखाया गया है।

About Post Author

Vikas Dubey (NewsRoom)

Recent Posts

अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ में शामिल हुईं गीतकार कौसर मुनीर, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया स्वागत

KNEWS DESK - अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की…

9 hours ago

‘अब तक 191 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का संकेत’, पश्चिम बंगाल में बोले सीएम योगी

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा…

9 hours ago

छत्तीसगढ़: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव कल पहुंचेंगे सरगुजा, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मन्त्र

रिपोर्ट:विकास गुप्ता सरगुजा- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 1 मई को सरगुजा के…

9 hours ago

छत्तीसगढ़: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे सूरजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित

रिपोर्ट:विकास गुप्ता सरगुजा- छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

9 hours ago

येलो टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में शानदार लगीं सनी लियोनी, वहीं स्टाइलिश अवतार में नजर आईं डेजी शाह

KNEWS DESK - बॉलीवुड सितारे अपनी एक्टिंग के साथ अपने फैशन के लिए भी जाने…

10 hours ago

छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय ने कहा- ‘सरगुजा को सीएम और तीन मंत्री देने वाले पीएम मोदी को आपका हर वोट मजबूती देगा’

रिपोर्ट:विकास गुप्ता सरगुजा- छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई…

10 hours ago