धान क्रय केन्द्र पर खरीद न होने से किसानों ने किया जाम

अम्बेडकर नगर- जनपद में धान क्रय केन्द्र को लेकर योगी सरकार ने भले ही सख्त आदेश जारी कर रखे हों लेकिन जिले के अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं ये आप खबर से समझ सकते हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मामला दरअसल जनपद के अकबर- वाराणसी राजमार्ग का है  जहाँ किसानों ने रोड जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि नवीन मंडी समिति सिझौली में बने आधा दर्जन से अधिक धान क्रय केन्द्रों पर खरीद न होने से धान से लदी गाड़ियाँ नवीन मंडी में खड़ी हैं।

 

About Post Author