तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना बवाल, बन गया दर्जनों यात्रियों का काल!

तेज रफ्तार बनीं हादसे का कारण

झांसी- जनपद से एक बार फिर दिल दहला देने वाली एक दुखद खबर आई है,  जिसमें एक बार फिर तेज रफ्तार दर्जनों लोगों के लिये काल बन गई। जनपद में एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कहीं यात्रा के लिये गये लोगों की ये यात्रा तेज रफ्तार की वजह से उनकी अंतिम यात्रा बन गई। इस दुखद हादसे में तकरीबन एक दर्जन लोगों की मौत हो गई, और लगभग इतने ही लोग घायल हो गये। इस हादसे ने न जाने कितने ही बच्चों से उनकी माँ का साया छीन लिया और न जाने ही कितने बच्चे अनाथ हो गये। गंभीर रूप से घायल कुछ महिलाओं व बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कहाँ हुई दुखद घटना

सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार मामला दरअसल जनपद के चिरगाँव थाना क्षेत्र के गाँव छिरौनाना नहर पुल के पास का है, जहाँ पर किसी धर्म स्थल से यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अचानक पलट गई, जिसके बाद हादसे की चपेट में आये करीब 11 लोगों की मौत हो गयी। मरने वाले 11 लोगों ने 6 महिलायें और बच्चे शामिल हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुँच चुके हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

About Post Author