राजस्थान : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जालबंधा में किया बड़ा ऐलान, मंच से किए आठ बड़े वादे

KNEWSDESK- छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल चल रहा है। ऐसे में पार्टियां जनता को लुभाने के लिए कई वादे कर रही हैं। इसी क्रम में  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ के जालबंधा में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए आठ बड़े वादे किए, वहीं छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तुलना भी की। प्रियंका गांधी ने  कहा कि प्रति सिलेंडर की रिफिल करने पर पांच सौ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। राज्य में 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त दी जाएगी। महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है, वह तो दिखावे का मॉडल था। लाखों किसानों को करोड़ों रुपये की सब्सिडी दी गई है, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है, बिजली बिल आधा किया है, वन उपज के जरिए आय बढ़ाई गई मिलेट के बड़े – बड़े प्रोडक्शन के प्लांट लगाए गए , बस्तर, जो हिंसा के लिए जाना जाता था, आज अपने मिलेट के लिए जाना जा रहा है। प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से तुलना करते हए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता कभी खुश नहीं दिखती, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता के चेहरे काफी खिले हुए दिखते हैं।

कांग्रेस के आठ बड़े वादे 

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री , अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निशुल्क बिजली
  • महिला स्व- सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्धटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्धटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,6000 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर , शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ
  • राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

 

About Post Author