पंजाब : सीएम मान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

KNEWS DESK… पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई.  बैठक के दौरान कई अहम फैसलों को अनुमति दी गई. पंजाब कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की वित्त मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा प्रेस काॅन्फ्रेस करजानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के संबंध में अहम फैसलों को मंजूरी दी गई हैं।

दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने बताया कि पंजाब कैबिनेट ने 4 कैदियों की रिहारी को मंजूरी दे दी है। रिहाई को लेकर 5 कैदियों की फाइल सी.एम. मान तक पहुंची थी जिनमें से 4 कैदियों की रिहारी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट द्वारा 12 वीं तक के स्कूलों में विजिटिंग फैक्लटी को मंजूरी दी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग में 20 पदों को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मोहाली में मेडिकल इंस्टिट्यूट खोलने का ऐलान किया गया है जिस पर 60 करोड़ का खर्च आएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग में 484 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।  कैबिनेट में मुख्यमंत्री और मंत्रियो के अख्तियारी कोटे की ग्रांट में भी कटौती का फैसला किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सालाना ग्रांट 50 करोड़ से घटाकर 37 करोड़ की गई है। वहीं मंत्रियों की सालाना ग्रांट डेढ़ करोड़ से कम कर 1 करोड़ रूपए की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रांट की जरुरत कम होने के कारण ये फैसला लिया गया है। हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा इन ग्रांटों को पूरा लोगों पर खर्च नहीं किया जा रहा था जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार इस ग्रांट को पंजाब के लोगों पर ही खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कल से खेड़ा वतन पंजाब दिया-2 का आगाज हो रहा है। उन्होंने लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।  उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जारी कर दिया गया है इसलिए विरोधियों को धरने लगाने की जरुरत नहीं है।

About Post Author