नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान पर कसा तंज, बहाना बंद करो- भगवंत मान

पंजाब – पंजाब की भगवंत मान सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र के द्वारा कहा कि उन्हें दिल्ली और पंजाब में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है| इस बात से अब पंजाब में भड़काव का माहौल चल रहा है| कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि बहाना बंद करो भगवंत मान 1000 कमांडो आपकी और आपके परिवार की रखवाली कर रहे हैं| जो 10 Z+ सिक्योरिटीज के बराबर हैं|

सिद्धू ने ट्वीट में आगे लिखा कि आप पंजाब के अब तक के सबसे सुरक्षित मुख्यमंत्री हैं| अपना नाटक बंद करें| क्या आप पंजाब के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं या दूसरे लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए इस दलील को अदालत में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं| तुम्हारा अहंकार बुलंद है| सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कोई सबक नहीं सीखा..?

नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा, आप वो हैं जिन्होंने कभी वीआईपी संस्कृति को खत्म करने की कसम खाई थी और सुरक्षा कवर को 95% तक कम करने की कसम खाई थी|पंजाब अब आपके कभी न खत्म होने वाले काफिले को देखता है|आपके बॉस ने अपने घर की मरम्मत पर 100 करोड़ से अधिक खर्च किए और आपने पंजाब के संसाधन लगा दिए|दिल्ली में आपके परिवार और आकाओं की सुविधा के लिए, मैडम सीएम दिल्ली में निर्देश दे रही हैं और पंजाब में समारोह की अध्यक्षता कर रहा सीएम परिवार, राजशाही या लोकतंत्र…?

दरअसल, मुख्यमंत्री मान की सुरक्षा टीम ने बीते गुरुवार को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा था कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है| उनके लिए पंजाब पुलिस और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है|इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने चिट्ठी में लिखा था कि पंजाब और दिल्ली में दो सुरक्षा चक्र होने के कारण दो कमांड की प्रॉब्लम रहेगी| दो कमांड की वजह से सीएम की सुरक्षा में नुकसान हो सकता है| ऐसे में पंजाब और दिल्ली में पंजाब पुलिस और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए काफी है|

About Post Author