Kulhad Pizza Couple: कुल्हड़ पिज्जा कपल का MMS लीक, कपल ने बताया AI वीडियो

KNEWS DESK- पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल काफी फेमस हैं लेकिन इस बार ये अपने कुल्हड़ पिज्जा के लिए नहीं बल्कि गंभीर मामले को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ है। इस प्राइवेड वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपल ट्रोल हो गए। लोगों ने दोनों के लिए खूब भद्दे कॉमेंट किए। दोनों ने इस मामले में एक वीडियो भी जारी किया और उसमें उनका दर्द भी फूटा।

 

 

लोगों ने इस वीडियो को खूब देखा और किया शेयर 

सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा नाम से मशहूर हैं। आपको बता दें कि दोनों यूनिक पिज्जा बनाने की वजह से मशहूर हुए थे। दोनों का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को खूब देखा और शेयर भी किया। जिसके बाद दोनों इस मामले पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उनका दर्द भी फूटा।

ऐसे फेमस हुए थे कपल

सहज और गुरप्रीत दोनों कुल्हड़ पिज्जा बनाकर बेचते थे। एक फूड ब्लॉगर ने उनका एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसके बाद धीरे- धीरे दोनों इंटरनेट की दुनिया में छा गए इतना ही नहीं दोनों की अच्छी खासी कमाई भी होने लगी जिसके बाद से लगातार चर्चा में बने हुए थे।

कपल ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

वायरल हो रहे इस प्राइवेट वीडियो को लेकर सहज अरोड़ा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि यह वीडियो फेक है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह वीडियो AI जेनेरेट है। सहज अरोड़ा ने एक पुलिस स्टेशन के सामने मीडिया से बात भी की। उन्होंने शिकायत जालंधर के थाना नंबर 4 थाने में दर्ज कराई है।

सहज ने शिकायत में कहा ये

आपको बता दें कि सहज ने शिकायत में एक महिला और एक ब्लॉगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिस महिला पर आरोप लगाए हैं उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सहज का आरोप है कि यह महिला एक ब्लॉगर की मदद से कपल को ब्लैकमेल कर रही थी। सहज ने पुलिस को मोबाइल फोन पर आए कुछ मेसेज के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं। सहज ने कहा कि वे बच्चे के जन्म की खुशियां भी ठीक से नहीं मना पाए और इस तरह की मुसीबत महिला ने उनके लिए खड़ी कर दी है।

About Post Author