पंजाब में किसानों का रेल ट्रैक पर धरना, कई ट्रेनें रद्द

KNEWSDESK-  पंजाब में किसानों के 19 संगठनों ने पूरे राज्य में 17 जगहों पर  रेल ट्रैक पर धरना दिया, जिसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। आपको बता दें कि किसानों ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। जिससे 17 जगहों पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई और 56 ट्रेनें रद्द हो गई। वहीं 23 ट्रेनों को उनके तय हुए स्टेशन से पहले रास्ते में रोका गया। 11 ट्रेनों के मार्ग बदले गए। जबकि 12 ट्रेनों को बीच में ही रद्द कर दिया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली 29 लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। जो ट्रेने रद्द हुई हैं उनमें धनबाद – फिरोजपुर ,मुंबई – अमृतसर , न्यूजलपाईगुड़ी – अमृतसर , कोलकाता – अमृतसर , जयनगर – अमृतसर , 14617 बनमनखी – अमृतसर , नईदिल्ली – अमृतसर , अमृतसर – बिलासपुर , अमृतसर – जयनगर शामिल है। फाजिल्का – दिल्ली को अंबाला से चलाया गया, वहीं अमृतसर – नई दिल्ली शताब्दी लुधियाना से चली। शुक्रवार और शनिवार को भी रेल सेवा बाधित हो सकती है।

दोनों प्रदेशों के यात्री हुए परेशान

किसानों ने तीन दिन रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दोनों प्रदेश के हजारों यात्री रेल रोको आंदोलन से परेशान हो रहे हैं वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को भी रेल सेवा बाधित हो सकती है।

इन ट्रेनों को आज किया गया रद्द

ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 04652 अमृतसर-जयनगर, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 22440 कटड़ा-नई दिल्ली, 22439 नई दिल्ली-कटड़ा आज रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22706 जम्मूतवी-तिरूपति, 12716 अमृतसर-नांदेड़, 11058 अमृतसर-मुंबई, 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी को अंबाला कैंट स्टेशन से चलाया जाएगा।

12014 जम्मूतवी-नई दिल्ली, 12318 अमृतसर-कोलकाता का संचालन लुधियाना और 12926 मुंबई-अमृतसर का संचालन चंडीगढ़ से किया जाएगा। ट्रेन नंबर 12920 कटड़ा-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और 12472 कटड़ा-मुंबई को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 12029 व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर का संचालन लुधियाना तक ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  पंजाब : अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, 2 बाइक सवारों ने होशियारपुर में उतारा मौत के घाट

About Post Author