राजनाथ सिंह ने टीवी शो ‘बिग बॉस’ से की कांग्रेस की तुलना, कहा- ‘आपस में लड़कर पार्टी BB हाउस बन गई है…’

KNEWS DESK-  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के गौचर में एक रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए, उसकी तुलना बिग बॉस से की| रक्षामंत्री ने कहा कि यह पार्टी अगले कुछ सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी| कांग्रेस से उनके नेताओं का पलायन जारी है| कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं|

राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीद जताई कि उन्हें इस बात का डर है कि अगले कुछ सालों में ही कांग्रेस डायनासोर की तरह पृथ्वी से विलुप्त हो जायेगी| साल 2024 के कुछ सालों बाद जब वे लोग कांग्रेस का नाम लेंगे तो बच्चे पूछेंगे कि कौन है कांग्रेस पार्टी? उन्होंने कहा- विपक्षी पार्टियां आपस में लड़ रही हैं| पार्टी कुछ हद तक टीवी शो ‘बिग बॉस’ के घर की तरह बन गई है| वे आए दिन एक- दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं| इसकी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साफ़ सुनाई देती है और इसे गंभीरता से भी लिया जाता है|

कांग्रेस के 'न्याय पत्र' पर राजनाथ सिंह का निशाना, कहा- देश को पीछे ले जाएगा ये घोषणापत्र - Lok Sabha Elections 2024 Rajnath Singh targeted Congress over manifesto Nyay Patra said it

उन्होंने दावा करते हुए कहा- यूक्रेन में फंसे 22,500 भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ पीएम मोदी की बात-चीत के बाद रूस- यूक्रेन युद्ध चार घंटे से अधिक समय तक स्थगित रहा| राजनाथ ने कहा- दुनिया भारत द्वारा पिछले कुछ सालों में की गई प्रगति को स्वीकार कर रही है|

About Post Author