‘विदेशी मदद से PM बने हुए हैं ’, राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी मदद के सहारे सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर किसी भी मंच पर, किसी भी समय खुली बहस करने की चुनौती दी। राहुल का बयान राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद आया है।

Knews Desk– लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री देश से झूठ बोलना बंद करें। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उसी के सहारे सत्ता में बने हुए हैं।

राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि भारत की आर्थिक व्यवस्था विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन पर निर्भर है। साथ ही उन्होंने विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी मंच पर और किसी भी समय इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री बहस के लिए सामने नहीं आएंगे, क्योंकि उन्हें राहुल के सवालों का डर है।

दरअसल, यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय एकता दिवस पर की गई टिप्पणी के जवाब में आया है। गुजरात के एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विपक्ष का नाम लिए बिना आरोप लगाया था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि अफवाहें फैलाने और देश की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने विदेश में होने वाली कुछ मुलाकातों और भारत विरोधी ताकतों के समर्थन को लेकर भी सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *