‘ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस’, सपा दफ्तर के बाहर फोटो के साथ लगा होर्डिंग

KNEWS DESK- यूपी के घोसी विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत के बाद सपा छोड़ बीजेपी से हाथ मिलाने वाले ओम प्रकाश राजभर अब सपाइयों के निशाने पर आ गए हैं| समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें राजभर को दगा हुआ कारतूस बताया गया है|

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे होर्डिंग में लिखा गया है कि सभी दल सावधान, ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं| होर्डिंग में राजभर और समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की तस्वीरें हुई हैं| जानकारी के अनुसार ये पोस्टर आशुतोष सिंह ने लगवाया है|

आपको बता दें कि सुहेलदेव बसपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर के एनडीए पाले में आने के बाद बीजेपी नेतृत्व को यकीन था कि घोसी में पार्टी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान आराम से चुनाव जीत जाएंगे| घोषी विधानसभा क्षेत्र में ओम प्रकाश राजभर की अच्छी पहुंच है| नोनिया चौहान वोटर की बदौलत बीजेपी जीत का ख्वाब सजाए बैठी थी लेकिन उसमें भी बिखराव देखने को मिला और उन्हें एकजुट रखने में ओम प्रकाश राजभर का जादू नहीं चल सका|

जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेताओं के अति आत्मविश्वास की वजह से उपचुनाव में पार्टी को हार मिली है| सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 12,44,27 वोट मिले हैं| वहीं इस जीत के बाद सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने ओपी राजभर पर बड़ा बयान दिया है| जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने ओपी राजभर को राजनीति का विषकन्या कहा है| इससे पहले घोसी चुनाव परिणाम को लेकर सपा नेता सुनील सिंह साजन ने भी सुभासपा पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा था कि ओमप्रकाश राजभर बीजेपी को मुबारक, वो जहां रहते हैं नाश करते हैं, हमारे साथ रहे हमारा भी नुकसान किया|

बता दें कि सपा से नाता तोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए राजभर ने घोसी में बीजेपी प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार किया था लेकिन उनका जादू चला नहीं|  वहीं बीते महीने 11 अगस्त को सपा का साथ छोड़ने के बाद शिवपाल यादव ने भी तंज कसा था| उन्होंने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा था कि राजभर को जल्द से जल्द मंत्री पद की शपथ दिलाएं, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो फिर से समाजवादी पार्टी भी आ जाएंगे| ये बात सुनकर तो खुद सीएम योदी आदित्यनाथ को भी हंसी आ गई थी|

About Post Author