आचार संहिता लागू होने से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड कांग्रेस को लगे एक साथ दो झटके

रिपोर्ट -अंकित काला 

देहरादून – लोकसभा चुनाव कि आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक साथ दो झटके लगे हैं। दअरसल उत्तरकाशी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण और मालचंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि विजयपाल सजवाण उत्तरकाशी और मालचंद पुरोला से दो- दो बार के विधायक रहे हैं। इसमें सजवाण दोनों बार कांग्रेस से जीते हैं। इसके बाद 2017 और 2022 का चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। वहीं मालचंद दोनों बार भाजपा से जीतने के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, जिसमें उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा था।

दोनों की लंबे समय से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी ,अब आचार संहिता लागू होने से ठीक एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर दिया है।उत्तराखंड वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे पत्र में सजवाण ने निजी कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। सजवाण और मालचंद शनिवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

About Post Author