बैठक से पहले ही बिखर गया INDIA गठबंधन? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना

SIR में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर हुई INDIA गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बैठक शुरू होने से पहले ही विपक्षी गठबंधन बिखरा हुआ नजर आया, क्योंकि कई प्रमुख नेता इसमें शामिल नहीं हुए।

Knews Desk– शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधवार को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बैठक से पहले ही गठबंधन के भीतर बिखराव दिखाई देने लगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं, तो अखिलेश यादव बैठक में कहां हैं। उन्होंने स्टालिन और अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी का भी जिक्र किया। शिवराज के मुताबिक, उद्धव ठाकरे बैठक में वर्चुअली जुड़े, जबकि हेमंत सोरेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए शायरी के अंदाज में कहा, “एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ इधर गिरे कुछ उधर गिरे।” उन्होंने बैठक के नतीजे पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसका परिणाम शून्य विजन और 100 प्रतिशत हताशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव से पहले ही अपनी हार का बहाना तलाश रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष ‘सेव डेमोक्रेसी’ के नाम पर ‘सेव डायनेस्टी’ मार्च करना चाहता है। उन्होंने बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी की जीत से पहले ही राहुल गांधी ने टीएमसी की हार का कारण बता दिया था। उनके मुताबिक, उस समय राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की गलतियों को बीजेपी की संभावित जीत की वजह बताया था और तब SIR का मुद्दा नहीं उठाया गया था।

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जनता वोट परफॉर्मेंस के आधार पर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *