हिमाचल प्रदेश के घटनाक्रम पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का बयान, ‘लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है…’

KNEWS DESK- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने बुधवार यानि आज कहा कि लोगों का कांग्रेस पार्टी पर से विश्वास उठ रहा है, जैसा कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल से स्पष्ट है|

दुष्यंत गौतम ने कहा कि वे केवल अपने निहित स्वार्थ को पूरा करने के लिए वहां हैं| सोनिया और राहुल गांधी खुद जमानत पर हैं| लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है| वे जानते हैं कि पार्टी में कोई भविष्य नहीं है| राहुल गांधी, गांधी जी के सपने को पूरा कर रहे हैं|

कांग्रेस विधायकों की मदद से राज्य में एकमात्र राज्यसभा सीट जीतने के एक दिन बाद बुधवार को जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। यह बैठक भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा के बीच हो रही है। 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। बाकी तीन सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा है।

About Post Author