अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता के लिए की बड़ी घोषणा, सीपी जोशी ने साधा निशाना

राजस्थान-  राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है जिससे राजस्थान की जनता को फायदा मिलेगा|  विधानसभा चुनाव में 5 से 6 महीने का समय बाकी है और अब मुख्यमंत्री गहलोत ने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का एलान कर दिया है| इसके चलते बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है| नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है|

बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या आप प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक सभा से भयभीत हैं गहलोत जी? गहलोत जी की सरकार ने अब तक साढ़े 4 साल में ना तो किसानों का कर्जा माफ किया, न बेरोजगारों को भत्ता दिया| 100 यूनिट बिजली फ्री की जगह 100 अपराध कम करने की बात कहते तो हमारे प्रदेश की महिलाएं, बच्चे, दलित, आदिवासी सुरक्षित होते| युवाओं को भी राहत मिलती और कहते कि अब प्रदेश में पेपर लीक नहीं होंगे|

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से प्रभावित होकर देर रात ये राहत घोषणा की है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘साढ़े 4 साल से जनता को लूटने के बाद अब चुनावी साल आते ही यकायक बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज सहित अन्य शुल्क माफ करने की घोषणा से जनता आपके झांसे में नहीं आएगी| आपकी नीति और नीयत दोनों में खोट है|

About Post Author