शाहजहांपुर की विधानसभा सीट से भाजपा के दिवंगत विधायक के बेटे अरविंद सिंह ने कराया नामांकन, कहा – ‘जनता का प्यार हमारे साथ है’

रिपोर्ट – रोहित पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश –  शाहजहांपुर की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी | शाहजहांपुर में लोकसभा के साथ ही ददरौल विधानसभा उपचुनाव की तारीख को कभी ऐलान हो गया था, जिसकी वोटिंग आने वाली 13 तारीख को होनी है|

कलेक्ट्रेट पहुंचकर कराया अपना नामांकन 

आपको बता दें कि शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके बड़े सुपुत्र अरविंद सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है| आज अरविंद सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन कराया|

जनता का प्यार भी हमारे साथ

जहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता हमें चुनाव लड़ा रही है और हम भारी मतों से विजयी होकर आएंगे और जनता के बीच में विकास कार्य करेंगे| पापा जी का आशीर्वाद हमारे साथ है और जनता का प्यार भी हमारे साथ है इसीलिए हम अवश्य ही विजय होकर आएंगे उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहें|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.