25 करोड़ लोग अपने- अपने घरों में फहराएं तिरंगा

नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा पूरे देश में लगातार चल रही है। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का काम किया है। उनके आने की सूचना पर पार्टी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा झंडे को लहरा रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डिप्टी सीएम के आने से कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच में उनकी फ्लीट को किसी तरह धीरे – धीरे निकाल कर पार्टी कार्यालय के गेट के सामने तक लाया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को देखते हुए यहां पुलिस ने गेट बंद कर दिया था। किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन कार को अंदर जाने देने के लिए गेट खोलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए अंदर घुस आए थे।

About Post Author