UP Election 2022 : प्रियंका गांधी को अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती किसने दी ?

कांग्रेस से भाजपा में पहुंचीं अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली सीट पर अपने खिलाफ उम्मीदवार बनने की चुनौती दे डाली है। उनका कहा कि प्रियंका उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी तो उन्हें बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा, सदर सीट पर 2017 चुनाव में अदिति सिंह ने पिता की विरासत संभालते हुए कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भारी मतों से चुनाव जीता था।

क्या इतिहास में पहली बार सदर में खिलेगा कमल

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मान लिया कि रायबरेली और अमेठी की जनता उनके साथ ही रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने इन सीटों के लिए कुछ नहीं किया। अदिति सिंह ने दावा किया कि इस बार रायबरेली में इतिहास बनेगा और पहली बार सदर सीट पर कमल खिलेगा।

 

About Post Author