लोकसभा चुनाव2024: पप्पू यादव ने पूर्णिया की सीट को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा – “4 अप्रैल को करेंगे नामांकन”

KNEWSDESK-  लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, 7 चरणों में चुनाव होने हैं। एकतरफ आरजेडी ने पूर्णिया की सीट से बीमा भारती को प्रत्याशी बना दिया है दूसरी तरफ पूर्णिया की सीट को लेकर पप्पू यादव अड़ गए हैं। पप्पू यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को यहां से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि वह पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा फहराएंगे। 4 अप्रैल को यहां से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। महागठबंधन की सीटों के बंटवारे का एलान के सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे। पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। पूर्णिया सीट कांग्रेस की थी, है और रहेगी। उन्हें पूर्णिया की जनता का आशीर्वाद है। पप्पू कोरोना से नहीं डरा तो वह किसी और से क्या डरेंगे। मै किसी के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। पूर्णिया की जनता निराश नहीं है। मेरे लिए जनता ही भगवान है।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें 

आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। इसमें आरजेडी 26 सीटों पर कांग्रेस 9 सीटों पर , 5 सीटों पर लेफ्ट चुनाव लड़ेगी। लेकिन एक सीट को लेकर मामला फंसा हुआ है। जब से पप्पू यादव कांग्रेस में ज्वाइन हुए हैं। तब से ही पूर्णिया की सीट मांग कर रहे हैं। पप्पू यादव का कहना है कि वो कभी नहीं हारे हैं। ऐसे में ये सीट उन्हें मिलती है। तो कांग्रेस के खाते में जाएगी। लेकिन आरजेडी पहले ही बीमा भारती को टिकट दे चुकी है। अब पप्पू यादव ने कांग्रेस के सिबंल से लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस आलाकमान की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

About Post Author