लोकसभा चुनाव: अमरोहा में जयंत चौधरी ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, कहा – “मेरा मान सरकार रख रही है”

KNEWSDESK-  लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है,  7 चरणों में चुनाव होंगे एक तरफ पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। दूसरी तरफ गठबंधन में शामिल पार्टीयों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहीं हैं। इसी कड़ी में  जयंत चौधरी ने गुरुवार को अमरोहा में  बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया।  उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने में भले ही देरी हुई, लेकिन भाजपा ने इस पर मुहर लगाई।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने  कहा कि  अमरोहा जिले की पहचान किसान से होती है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने में भले ही देरी हुई, लेकिन भाजपा ने इस पर मुहर लगाई। पहली सरकारों ने इसके बारे में एक बार नहीं सोचा। मेरा मान सरकार रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं। दस साल विपक्ष में रहने के बाद आवाज उठाई। अब सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। किसान मजदूर ने देश को गति देने का काम किया है।

जयंत चौधरी ने कहा कि  मेरे दिल और रगों में भी किसानों हैं।  2005 के बाद अब फिर हम भाजपा के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो किया। यह जनता भली भांति जान रही है। पीडीए को लेकर उन्होंने कहा कि अपने हित के लिए ही उन्होंने काम किया है। मेरा परिवार किसान और जनता है। आप लोगों का सम्मान ही मेरा सम्मान होगा। जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश नए पड़ाव पर है। अप्रत्याशित राजनीतिक माहौल के बीच लगातार दस साल देने के बाद तीसरी बार भाजपा नए नारे के साथ चुनाव में खड़ी है।

उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें

आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 63 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रही है। वहीं आरएलडी की बात करें तो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई है। अब बीजेपी और आरएलडी में गठबंधन है।

About Post Author