भाजपा की घोषणा पत्र सुझाव पेटीका केंद्र को प्रेषित, प्रदेश की सभी विधानसभा से आमजन से मांगे गए सुझाव

उत्तराखंड, देहरादून : भाजपा के मीडिया सेंटर में लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश भर से मांगे गए सुझावों की पेटिका को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। इसी के साथ इन सुझाव पेटिका को केंद्र को भी प्रेषित किया गया। आपको बता दे कि 15 फरवरी को भाजपा ने प्रदेश भर में सुझाव पेटी का शुभारंभ किया था, जिसमें प्रदेश भर में सभी विधानसभाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता से सुझाव मांगे गए थे। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर एक अभियान चलाया गया जिसमें आप लोगों से सुझाव पत्र भरवा कर बेटिका में डाले गए। झाव पेटिका को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य की सभी 70 विधानसभाओं से इसमें सुझाव मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि 12 सुझाव पेटिकाओं में करीब 70 हजार सुझाव पत्र आए हैं जो समाज के करीब 16 से अधिक वर्गों जिसमें बुद्धिजीवी, कलाकार सामाजिक संस्था, युवा, महिलाओं द्वारा दिए गए सुझाव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कुछ नमो ऐप में भी सुझाव जनता के द्वारा दिए गए हैं व कुछ सीधा केंद्र को भी भेजे गए हैं। उन्होंने सुझाव पत्रों को लेकर कहा कि इसमें 60% मुद्दे राज्य के व 40% राष्ट्र के मुद्दों पर दिए गए सुझाव शामिल हैं।

 

 

About Post Author