लोकसभा चुनाव : पार्टी के नेताओं की नाराजगी ने जयंत चौधरी की बढ़ाई टेंशन, आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

KNEWSDESK- देशभर में  लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। यही वजह है कि  सारी पार्टियां अपने गठबंधन के घटक दलों के साथ खड़ी हुई नजर आती हैं। दूसरी तरफ पार्टी के नेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। इसी कड़ी में आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मै खामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता।

पूर्व आरएलडी नेता ने पोस्ट कर  लिखा,  मैंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष मानिए जयंत चौधरी को भेज दिया है।  मैं ख़ामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढाँचे को समाप्त होते नहीं देख सकता। मैं जयंत सिंह जी और आरएलडी मैं अपने साथियों का आभारी हूं। धन्यवाद।  उन्होंने आगे लिखा, ‘आज जब भारत के संविधान और लोकतांत्रिक ढाँचा ख़तरे मैं है ख़ामोश रहना पाप है।  मैं जयंत जी का आभारी हूँ पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूं। भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिए है। इसे बचाना हर नागरिक की ज़िम्मेवारी और धरम है। कल मैंने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पोस्ट से अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह को भेज दिया है।

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले आरएलडी बीजेपी में शामिल हुई थी। इससे पहले पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया। इसके बाद जयंत चौधरी का मन बदल गया और एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन गए। इन्हें दो लोकसभा सीटें दी गईं हैं। इसके साथ ही एक एमएलसी की सीट भी शामिल है। दरअसल कल मेरठ से प्रधानमंत्री ने चुनावी जनसभा का शंखनाद किया। इस दौरान जयंत चौधरी भी मौजूद रहे और तो और वो बीजेपी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए भी नजर आते हैं।

About Post Author