लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बनी सहमति

KNEWSDESK-   जब से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। तब से गठबंधन के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रही हैं। इसी कड़ी में बिहार में गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। इसमें  राजद को 26 , वामदलों को 5 और कांग्रेस को 9 सीटें शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने इसकी जानकारी दी।

आपको बता दें कि कांग्रेस जो सीटें कांग्रेस को मिली हैं। इसमें किशनगंज , भागलपुर , पटना साहिब, मुजफ्फरपुर , मधेपुरा या सुपौल, में से कोई एक सीट कांग्रेस को दी जा सकती है। इसके अलावा  सासाराम , समस्तीपुर, की सीट भी कांग्रेस को मिल सकती है।   बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक समझौता हो चुका है। इसमें राजद को 26, वामदलों को 5 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलेंगी। दरअसल  दो से तीन दिन पहले तेजस्वी ने कहा था कि गठबंधन में कोई टकराव नहीं है, और सीट बंटवारे पर सहमति बन गई।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ही दिन पहले  पप्पू यादव ने कांग्रेस को ज्वाइन किया है। उन्होंने एक शर्त के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वो लगातार पूर्णिया की सीट से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि इस सीट से वे कभी नहीं हारे हैं, जिससे कांग्रेस का जीतना पक्का है। इसलिए यह सीट उन्हें मिलनी चाहिए। अब सीट को लेकर पेंच फंस गया है। आरजेडी ने बीमा भारती को मैदान में उतार दिया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस जो सीट चाहती थी। वो सीट उसे नहीं मिली।

About Post Author