मुल्तानी मिट्टी में करें इन चीजों का इस्तेमाल, चेहरे और बाल दोनों के लिए होगा फायदेमंद

KNEWS DESK- घरेलु नुस्खों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिटटी को पानी या गुलाबजल के साथ मिलाकर स्किन पर लगाया जाता है| दादी- नानी के समय से उपयोग में आने वाली मुल्तानी मिट्टी को लोग आज भी चेहरे के लिए यूज करते हैं| मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं, जिनमें मुल्तानी मिट्टी शामिल होती है| इसको चेहरे पर लगाने से चेहरे पर शानदार चमक आ जाती है| इसे स्किन के लिए एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है| यह त्वचा को साफ करती है, त्वचा की ताजगी बनाए रखती है और चेहरे की झुर्रियों को कम करती है| वैसे मुल्तानी मिट्टी को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है, जिनके बारे में चलिए आज हम आपको बताते हैं|

Multani mitti powder 50g

फेस मास्क- मुल्तानी मिटटी को पानी या गुलाबजल के साथ मिलाकर एक मास्क के रूप में त्वचा पर लगाया जा सकता है| इससे त्वचा की गंदगी निकलती है और त्वचा का रंग भी निखरता है|

बॉडी स्क्रब- मुल्तानी मिटटी को शरीर के अन्य भागों पर भी लगाया जा सकता है, जैसे कि हाथों और पैरों। इससे त्वचा की अतिरिक्त तेलीयता कम होती है और स्किन चमकदार नजर आती है|

बालों का मास्क- मुल्तानी मिटटी को दही या अर्गन ऑयल के साथ मिलाकर बालों पर लगाया लगा सकते हैं| इससे बाल मुलायम और चमकदार होते हैं और बालों की मजबूती भी बढ़ती है|

फेस टोनर- मुल्तानी मिटटी को गुलाब जल या नींबू के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है| इससे त्वचा का टोन बना रहता है और स्किन ग्लो करती है|

About Post Author