दूध को लंबे समय तक फटने से बचाने के लिए तरीका, आजमाएं ये आसान उपाय

LIFESTYLE-  गर्मियों में खाने पीने की चीजों का खराब होना तो तय है| इस मौसम में अधिकतर दूध खराब होने समस्या ज्यादा होती है| वैसे तो खराब होने से बचाने के लिए लोग एक बार दूध को अच्छी तरह से उबालकर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन कभी-कभी इतना करने से भी दूध फट जाता है| कई बार बिजली लंबे समय के लिए चली जाती है तो कई बार फ्रिज काम नहीं करता| ऐसे भी कई लोग हैं जिनके घर में फ्रिज नहीं है| ऐसे में दूध को लंबे समय तक फटने से बचाना के बारे में आज हम आपको बताएंगे|

दूध को खरीद कर लाने के तुरंत बाद उबाल लेना चाहिए| इससे उसके फटने के चांस कम हो जाते हैं| गर्मागर्म दूध को आप ढ़ककर रख दीजिए। कम से कम चार पांच घंटे के लिए दूध सुरक्षित है| चार घंटे बाद दूध के बर्तन को छूकर देखें, वो रूम टेंपरेचर तक ठंडा हो गया होगा। उसे फिर से गैस पर रखिए और अच्छी तरह से उबाल लीजिए| ध्यान रखिए कि दूध को पूरी तरह उबालना है| बिल्कुल वैसे ही जैसे आपने खरीदने के बाद उबाला था| उसमें कम से कम चार पांच उबाल आने चाहिए| अब ये दूध अगले पांच छह घंटे के लिए सुरक्षित हो चुका है| पांच घंटे बाद जब दूध फिर रूम टेंपरेचर पर आए तो उसे ठीक पिछली तरह फिर से अच्छी तरह उबाल लीजिए| काम आप 24 घंटे में तीन से चार बार कर सकते हैं| दूध बिल्कुल नहीं फटेगा|

About Post Author