ट्राई करिए रवा का बना ढोकला, जानें रेसिपी

KNEWS DESK-  ढोकला गुजरातियों की फेवरेट डिश है| अधिकतर लोग इसे चावल और चने के दानों को पीसकर ही बनाते हैं लेकिन इस रवे से भी तैयार किया जा सकता है| आप ढोकला को कई तरह से बना सकते हैं| ढोकला एक हलके खान-पान में शामिल होने वाला व्यंजन है और यह काफी आसानी से भी तैयार कर लिया जाता है| अगर आप रवे का ढोकला बनाना चाहते हैं तो जरुर बनाइए आज हम आपको राव यानी सूजी का ढोकला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे|

रवा का ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 कप रवा,  1 कप गाढ़ा दही, चीनी 1/2 टी स्पून, 1 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट, कद्दूकस किया हुआ अदरक 1 टी स्पून, बेकिंग सोड़ा 3/4 टी स्पून, राई 1 टी स्पून, तिल 1/2 टी स्पून, जीरा 1/2 टी स्पून, कड़ी पत्ते 7-8, हींग 1 चुटकी, हरी मिर्च 2, हरा धनिया 2 टेबलस्पून, तेल 1 टेबलस्पून, नमक-स्वादानुसार

रवा का ढोकला बनाने की विधि

सबसे पहले किसी बर्तन में रवा डालें| इसमें दही डालकर दोनों को अच्छे से मिक्स कर दें| अब इस मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, कद्दूकस अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर एकबार चला दें| ध्यान रखें कि यह मिश्रण गाढ़ा होना चाहिए| अब आधे घंटे के लिए इसको ऐसे ही रख दें| आधे घंटे बाद यह मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें|

अब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोड़ा डालकर मिश्रण को धीरे-धीरे मिलाएं| इसके बाद इस मिश्रण पर बबल्स आ जाएंगे|इसे हटाने के लिए थोडा और चला दें| अब एक बर्तन में ढोकला बैटर को डालकर इसे 11 मिनट तक भाप दें| इसके बाद जब ढोकला ठंडा हो जाए तो उन्हें अलग निकल दें|

अब ढोकला में तड़का लगाने के लिए एक छोटे से बर्तन में तेल डालकर गर्म करें|तेल गर्म हो जाने पर उसमें राई, जीरा, हींग और तिल डाल दें| जब मसाला तड़कने लग जाए तो उसमें कड़ी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें| जब सभी मसालें अच्छे से चटकने लग जाएं तो तड़के को ढोकले पर फैलाकर दल दें| लास्ट में इसके ऊपर से हरी धनिया के पत्तों से गार्निश कर लें| अब आपका स्वादिष्ट ढोकला तैयार है|

About Post Author