ये 5 फल जो आपके कमजोर और पतले बालों के लिए साबित होंगे वरदान

KNEWS DESK-  बालों के झड़ने से आज हर कोई परेशान है और इसे रोकने के लिए ज्यादातर लोग महंगे तेल और दवाओं का सहारा तक लेने लगते हैं ताकि उनकी इस समस्या का समाधान हो जाए। ऐसे में आप कुछ फलों का मास्क ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेंगी और साथ ही बाल घने होंगे|

लंबे, घने बालों के लिए आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बालों का झड़ना कंट्रोल करने और बालों की अन्य समस्याओं से लड़ने के लिए कई घरेलू उपचारों का उपयोग किया जा सकता है। एक आसान और सस्ता उपाय जो आप बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं| फलों में कई गुण ऐसे होते है| जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यह स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रख सकता है आपके बालों को पोषण देता है और रूसी को कम करने में भी मदद कर सकता है. इसका हेयर मास्क बना कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन से फल हैं और कैसे इनका इस्तेमाल करना है|

इन फलों से बना सकते हैं हेयर मास्क 

पपीता 

दो मुंहे बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पपीते के गूदे का पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और नीम का पाउडर या तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट में नारियल या जैतून का तेल डालकर सभी को ब्लेंड कर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। तैयार है दोमुंहे बालों के लिए पपीते का हेयर माक्स काफी फादेयमंद हैं| इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और आधा घंटा बालों को ऐसे ही छोड़ दीजिए। अब बालों को माइल्ड शैंपू से धो लीजिए। इससे आपके बाल मुलायम के साथ मजबूत बनेंगे|

केले 

केले में पाया जाने वाला प्रोटीन नए बालों की ग्रोथ को प्रोत्साहित करता है। इसकी मदद से नए हेयर सेल्स बनते हैं औऱ बाल घने होते हैं। केले का हेयर मास्क बनाने के लिए पके केले को मैश करके उसमें थोड़ा सा ऐलोवेरा जैल और जरा सा जैतून का तेल मिक्स कीजिए और शैंपू से एक घंटा पहले स्कैल्प पर लगा लीजिए। एक घंटे बाद शैंपू कर लीजिए. इसे हफ्ते में एक बार भी यूज करेंगे तो आपके बाल गिरना बंद होंगे और उनकी मजबूती और ग्रोथ बढ़ जाएगी।

कीवी

कीवी में विटामिन- ई और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों की समस्या को दूर करती है। इसके लिए आपको सबसे पहले दो पके हुए कीवी लेने हैं, जिन्हें छीलकर ब्लेंडर में डाल लें और कुछ पानी की बूंदें डाल लें। इस पीसकर एक पेस्टर तैयार कर लें और इसे आपको अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना है और लगभग आधे घंटे बाद इसे पानी से धो लेना है। कीवी आपके बालों को टूटने से रोकता है।

 

सेब

सेहत के लिए सेब कितना जरूरी है ये बात तो सभी जानते हैं। रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप सभी तरह की बीमारियों से बच सकते हैं सेब स्वास्थ के साथ बालों के लिए भी काफी लाभदायक हैं  इसका हेयर मास्क बनाने के लिए  एक ब्लेंडर में एक सेब को पानी के साथ बारीक पीस लें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। लगभग 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को धो लें कुछ ही दिनों के अंदर ये  मास्क बालों  कोअच्छे परिणाम देने लगेंगे |

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को तो फायदा पहुंचाते ही हैं, साथ ही बालों को भी मजबूत बनाते हैं. इसमें मैग्नीशियम मैंगनीज, कॉपर भरपूर मात्रा में होते हैं और ये योगिक हेयर फॉलिकल्स को उत्तेजित करते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 4 से 5 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें फिर इसमें एक चम्मच मेयोनीज मिला लें और इस हेयर मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों के टिप्स तक अप्लाई करें। इसके आधे घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

 

About Post Author