जी-20 में शामिल होने वाले देशों के खास पकवान, जानें कई तरीके के स्पेशल खान-पान

KNEWS DESK- भारत में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में कई देशों की महान हस्तियां शामिल हो रही हैं| मेहमानों के खाने से लेकर रहने तक की खास सुविधाएं की जा रही हैं| देश की कई मशहूर डिशेज तैयार की जा रही हैं| चलिए आपको बताते हैं, जी-20 में शामिल होने वाले देशों के खान-पान और उनके खास व्यंजनों के बारे में…

Indian Cuisine: भारत इस साल G20 सम्मेलन का नेतृत्व कर रहा है| देश की संस्कृति और खान-पान के बारे में तो हर कोई जानता है| भारत में हर राज्य का अपना अलग ही स्वाद है| यह देश अनाजों और मासालों की खेती के नाम से जाना जाता है| यहां के मसालों की मान्यता तो इतनी है कि इसका यूज आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता है| यहां दिल्ली के छोले भटूरे, बैंगलरु का मैसूर पाक, कश्मीर का वाजवान, राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, बिहार का लिट्टी चोखा और भी कई डिशेज भारत की मशहूर हैं|

Argentina: दक्षिण अमेरिका में स्थित आर्जेंटीना भी इस सम्मेलन का हिस्सा है|यहां के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच चुके हैं| यहां पर बीफ को लोग बहुत चाव से खाते हैं| यदि कोई आर्जेंटीना जाता है तो वो यहां की मशहूर डिश असाडो जरुर खाता है| इसमें बीफ, पोर्क, चिकन, चोरिजो, और मोर्सिला को आग पर ग्रिल करके पकाया जाता है| इसके रिब्स वाले हिस्से को ग्रिल किया जाता है|

Australia: ऑस्ट्रेलिया का नाम दुनिया के 6ठवें सबसे बड़े देश में आता है और महादीपों में पहले नंबर में आता है| यहां के पीएम एंथोनी अल्बानीज़ G20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं| ऑस्ट्रेलिया अपनी रोलिंग वाइन के साथ-साथ हंटिग के जरिए बनाए गए फूड के लिए मशहूर है| यहां कंगारू का मीट बेहद पसंद किया जाता है| स्वादिष्ट के साथ-साथ ये हेल्दी भी होता है| कंगारू में मौजूद प्रोटीन, आयरन, जिंक और रक्तचाप कम करने वाला लिनोलिक एसिड शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है| कंगारू स्टिर फ्राई, कंगारू टेल सूप से लेकर कंगारू लजान्या यहां की पसंदीदा डिश में से एक है|

 

Brazil: G20 सम्मेलम में ब्राजील के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भारत आने वाले हैं| यह देश अपने हर्ब्स के लिए जाना जाता है| ब्राजील के कई खाद्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि Manioc इस देश के खान-पान की नींव है| इससे टैपिओका पर्ल्स, टैपिओका का आटा, मणि, मनिवा, एआईपीआईएम, मैंडिओका और ना जाने कितनी चीजें बनाई जाती हैं| फीजोडा यहां की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है| जिसे फलियां, मांस और तरह-तरह की सब्जियों के साथ पकाया जाता है| इसे व्हाइट राइस और फ्राइड बेकन के साथ सर्व किया जाता है|

Canada: G20 सम्मेलन में शामिल होने वाला उत्तर अमेरिका का देश कनाडा अपने स्वादिष्ट टार्ट के लिए मशहूर है|400 साल पहले, बटर टार्ट एक मशहूर कनाडाई मिठाई बनी थी| 1920 और 1930 के दशक में इसका बहुत चलन था| कनाडा में बटर टार्ट को बहुत चाव से खाया जाता है|डेजर्ट में इसे सर्व किया जाता है|

China: साल 2008 से चीन G20 में शामिल होने वाला देश है| चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली कियांग कर रहे हैं| चीन के फूड कल्चर के बारे में तो आप सभी जानते होंगे| यहां की चाऊमीन को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है| यहां के व्यंजन सबसे पुराने व्यंजनों में से एक है| चीन की पीली नदी में 4 हजार साल पुराने नूडल्स के अवशेष पाए गए थे| यानि कि यह नूडल्स हान राजवंश (206 ईसा पूर्व – 220 ईस्वी) के समय के थे| यहां के कई व्यंजन अन्य देशों में भी मशहूर है|

Germany: मध्य यूरोप के देश जर्मनी में कई तरह के फूड शामिल हैं| हालांकि यहां ज्यादातर ब्रेड, आलू और अलग-अलग तरह के मीट से डिशेज तैयार की जाती हैं| करीवुर्स्ट, सॉसेज, ब्लैक फॉरेस्ट गेटौ यहां की मशहूर डिशेज हैं| इनके अलावा भी ऐसी कई डिशेज हैं, जो शौक से खाई जाती हैं| वहीं, जर्मनी में श्नेटजे नामक डिश मेहमानों को जरूर परोसी जाती है, इसे मीट की पतली लेयर और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है|

Indonesia: G20 समिट के लिए इंडोनेशिया देश भी शामिल है| यहां के खान-पान में ज्यादातर नॉनवेज फूड शामिल है| नसी गोरेंग इंडोनेशिया की नेशनल डिश मानी जाती है| इसे फ्राइड राइस, कुछ सब्जियां और मसालों के साथ पकाया जाता है| यूएस के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को भी यह डिश बेहद आई है| हालांकि, नसी गोरेंग सिंगापुर सहित दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में भी काफी पसंद की जाती है|

Italy: इटली के खान-पान के बारे में आपको पता ही होगा| यहां कि ऐसी कई डिश हैं जो पूरे देश-दुनिया में मशहूर हैं| यहां का पास्ता इतालवी इटली की पाक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है| लजान्या, पास्ता, रिसोट्टो, राविओली आदि चीजें इटली की ही देन हैं, जो आज देश-दुनिया खाई जाती हैं| स्पेगेटी अल्ला कार्बोनारा, नेपोलेटाना पिज्जा, रिसोट्टो, अरन्सिनी, फियोरेंटीना स्टेक, पोलेंटा, ओस्सोबुको, ट्रफल्स यहां खूब शौक से खाए जाते हैं|

Japan:  जपान की मशहूर डिश सुशी है| यहां की अधिकतर डिशेज चावल, मिसो सूप और सीजनल इंग्रीडिएंट्स से बनाए जाते हैं| इसको चावल और सी फूड से तैयार किया जाता है| इस डिश को अन्य देशों में भी पसंद किया जाता है|

Korea: जैसे भारत के खान-पान को एक दवाई के तौर पर भी माना जाता है| यहां के मसाले हेल्दी फूड आपकी पाचन शक्ति और शरीर को हेल्दी रखते हैं| वैसे ही कोरिया का खाना भी एक दवा की भांति काम करता है| यहां दो तरह के भोजन मशहूर हैं|  कोरियाई भोजन या हंसिक| यहां के मुख्य पकवान चावल, नूडल्स, आदि हैं और कई साइड डिश भी हैं जिन्हें बैंचन कहा जाता है| सेहत के लिए ये फूड कुछ सालों में खूब प्रचलित हुए हैं| डोनजांग (सोयाबीन पेस्ट), गंजांग (सोया सॉस), और गोचुजांग (लाल मिर्च पेस्ट) तीन सबसे बुनियादी मसाले हैं, जिन्हें कोरिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है| किचमी यहां की मुख्य डिश में से एक है इसको खाए बिना कोरियाई लोग रह ही नहीं सकते| इसे नमकीन नापा पत्तागोभी, मूली और लाल मिर्च पाउडर, लहसुन, हरे प्याज, फिश सॉस और अन्य सामग्री के पेस्ट के मिश्रण के साथबनाया जाता है|

Turkey: तुर्की की स्वीट डिश बकलावा देश-दुनिया में मशहूर है| भारत में ईद के मौके पर मेहमानों के लिए डिश बनाई जाती है| इसे बनाना थोड़ा ट्रिकी होता है| वहीं, फ्लैट पिज्जा, डंपलिंग्स और मीट बॉल्स भी बड़े चाव से खाया जाता है|

Saudi Arabia: सऊदी क्विजीन में मीट, लैंब, चावल और कुछ सब्जियां शामिल हैं| यहां ऊंट का मीट काफी चाव से खाया जाता है| वहीं, कबसा को सऊदी की नेशनल डिश माना जाता है| इसे मीट, मसाले और चावल के साथ पकाया जाता है, जिसकी इंसपिरेशन भारतीय बिरयानी से ली गई है| इसको अरब प्रायद्वीप के सभी देशों में काफी चाव से खाते हैं|

About Post Author