अलार्म नहीं, अब ये ट्रिक करेगी सुबह जल्दी जगने में मदद..

लाइफस्टाइल, लोगों को अलार्म की आवाज बिलकुल पसंद नही होती है| और कई लोग चाह कर भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। अलार्म बजते रह जाते हैं, लेकिन आप उठ नहीं पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है| आज हम आपको सुबह जल्दी उठने के तीन खास तरीकों के बारे में बता रहे हैं। जिनको अपनाकर आप न केवल जल्दी जग जाएंगे, बल्कि पूरा दिन चुस्त दुरस्त महसूस करेंगे।

 

सुबह जल्दी उठने से न सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा रहता है,  बल्कि किसी भी काम को करने में अच्छा लगता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कोई भी काम करने से उस काम को बेहतरीन तरीके से किया जा सकता है। चाहे कोई नई कला सीखनी हो या फिर पढ़ाई करनी हो या फिर योग अभ्यास करना हो। सुबह के शांत माहौल में हर काम जल्दी और अच्छे तरीके से किया जा सकता है और आपके पास समय भी अधिक होता है। लेकिन कई लोग चाह कर भी सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। अलार्म बजते रह जाते हैं, लेकिन आप उठ नहीं पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम सुबह जल्दी उठने के तीन खास तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

रात में जल्दी सोना

आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो रात में जल्दी सोने की कोशिश करें। रात में आपको 9 बजे सोने के लिए अपने बेड पर चले जाना चाहिए। आप बेड पर जाते ही सोना चाहते हैं तो मोबाइल, टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन से दूर रहे ये आपकी नीद उड़ा देते है। इसके बदले आप कोई किताब पढ़े या लिखना पसंद है तो लिख सकते हैं या फिर अपनी पसंद का सॉफ्ट म्यूजिक सुनें। इनसे आपको जल्दी नींद आ जाएगी।

सुबह के रुटीन को बनाएं मजबूत

अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो आपको अपने लिए स्ट्रांग मॉर्निंग रूटीन बनानी होगी। जब आपको सुबह कोई फ्लाइट या ट्रेन पकड़नी होती है तो आपकी नींद अपने आप ही खुल जाती है। इसी तरह अगर आपके पास सुबह उठने की मजबूत वजह होगी तो आप सुबह आसानी से उठ सकते हैं। सुबह की स्ट्रांग रूटीन बनाएं, जैसे सुबह उठकर मेडिटेट करें, एक्सरसाइज करें और फिर अख़बार या किताबें पढ़े।

रात के खाने को रखें हल्का

अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो रात को हल्का भोजन करें। जैसे आप डिनर में सूप ले सकते हैं, इसके साथ वेजिटेबल्स का एक बड़ा कटोरा लें सकते हैं। या फिर आप अनाज खाना चाहते हैं तो अनाज की मात्रा कम और सब्जी की मात्रा ज्यादा रखें। खाना खाने के तुरंत बाद सोने न जाए बल्कि 30 मिनट तक टहले। सोने के दो घंटे पहले खाना खा लें।

About Post Author