Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरे खास गिफ्ट, बजट में मिलेंगे शानदार ऑप्शंस

KNEWS DESK- आज यानी 10 मई 2026 को पूरी दुनिया में Mother’s Day मनाया जा रहा है। यह दिन उस मां के नाम होता है, जो हमारी जिंदगी की सबसे मजबूत नींव होती है। मां बिना किसी उम्मीद के हमेशा हमारा साथ देती हैं और हर मुश्किल में हमारी ताकत बनती हैं। ऐसे में Mother’s Day पर उन्हें खास महसूस कराना तो बनता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि मां को ऐसा क्या गिफ्ट दिया जाए जो उन्हें पसंद भी आए और बजट में भी हो। लेकिन सच यही है कि मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा आपका प्यार और समय होता है। फिर भी अगर आप उन्हें कोई प्यारा सा सरप्राइज देना चाहते हैं, तो यहां ₹500 से ₹5000 तक के शानदार गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं।

Mother’s Day 2026 Gift Ideas

कस्टमाइज्ड कॉफी मग

मां की फोटो या “Best Mom” लिखे हुए कॉफी मग आजकल काफी पसंद किए जाते हैं। यह एक छोटा लेकिन बेहद खास गिफ्ट हो सकता है। हर सुबह चाय या कॉफी पीते समय उन्हें आपकी याद आएगी। इसकी (कीमत ₹250 से ₹300) के बीच है जो आपके बजट में भी है।

इनडोर प्लांट्स

अगर आपकी मां को पौधों का शौक है, तो लकी बैम्बू या मनी प्लांट बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ पॉजिटिव एनर्जी भी देता है। इसकी (कीमत ₹200 से ₹400) के बीच है।

हाथ से बना कार्ड और चॉकलेट

महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा मां को आपके दिल से निकले शब्द खुशी देते हैं। अपने हाथों से एक प्यारा कार्ड बनाएं और उनकी पसंदीदा चॉकलेट के साथ उन्हें सरप्राइज दें।

बजट में शानदार और उपयोगी गिफ्ट्स

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

पुरानी यादों से जुड़ा फोटो फ्रेम मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इसमें आपकी फैमिली या बचपन की कोई खास तस्वीर लगाकर गिफ्ट करें। इसकी (कीमत ₹600 से ₹900) आसानी से आपको मिल जाएगा।

स्किनकेयर किट

मां अक्सर पूरे परिवार का ध्यान रखते-रखते खुद का ख्याल नहीं रख पातीं। ऐसे में एक अच्छी स्किनकेयर किट उन्हें रिलैक्स और स्पेशल महसूस करा सकती है। इसमें आप फेस वॉश, क्रीम और सनस्क्रीन वाला कॉम्बो चुन सकते हैं।

कॉटन स्टोल या दुपट्टा

गर्मी के मौसम में हल्का और आरामदायक कॉटन स्टोल या दुपट्टा एक उपयोगी और स्टाइलिश गिफ्ट हो सकता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आएगा।

Premium Mother’s Day Gift Options

स्मार्टवॉच

अगर आप थोड़ा प्रीमियम गिफ्ट देना चाहते हैं, तो स्मार्टवॉच शानदार विकल्प है। इससे मां अपनी हेल्थ ट्रैक कर सकती हैं, जैसे स्टेप काउंट और हार्ट रेट। (कीमत ₹2500 से ₹4500) के बीज आ जाएगी।

स्टाइलिश हैंडबैग

एक क्लासी और सुंदर हैंडबैग भी Mother’s Day के लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है। यह स्टाइल के साथ-साथ रोजमर्रा के काम में भी उपयोगी रहेगा।

मां के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट क्या है?

महंगे गिफ्ट्स अपनी जगह अच्छे होते हैं, लेकिन मां के लिए सबसे खास चीज आपका समय, प्यार और सम्मान होता है। इस Mother’s Day पर उनके साथ समय बिताएं, उनकी पसंद का खाना बनाएं या सिर्फ दिल से “थैंक यू मां” कह दें। यकीन मानिए, यही बातें उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देंगी।

Mother’s Day मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने का खास मौका है। चाहे छोटा सा गिफ्ट हो या बड़ा सरप्राइज, सबसे जरूरी है आपका अपनापन और भावनाएं। इस खास दिन अपनी मां को जरूर बताएं कि वो आपकी जिंदगी में कितनी अहम हैं। Happy Mother’s Day 2026!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *