बेसन में ये चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

KNEWS DESK- आज कल लोग अपनी त्वचा को चमकदार रखने के लिए कई तरीके आजमाते हैं| महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं| क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा चमकदार बनी रहे लेकिन इसके लिए आपको कई तरीके के ताम झाम करने की जरुरत नहीं है| आज हम आपको त्वचा पर निखार लाने के लिए बेसन के कई इस्तेमाल बताएंगे|  चलिए बताते हैं…

शहद और बेसन

1 चम्मच शहद, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें| अब इसको चेहरे पर लगाएं और करीब 20-25 मिनट बाद पानी से धो लें| ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा|

पपीता और बेसन

पपीते को मैश कर लें और इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें| इसे चेहरे को करीब 7-8 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से धो लें| ऐसा रोज करने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे|

बेसन स्क्रब

2 चम्मच और 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें| इससे अपने चेहरे पर मसाज करें और करीब 7-8 मिनट बाद पानी से धो लें| रोज ऐसा करें|

हल्दी और बेसन

2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और दूध को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें| अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक स्क्रब करें, फिर पानी से धो लें| हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करें|

About Post Author