300 CC की इन नई बाइक्स के बीच है मुकाबला, जानें फीचर्स और इंजन की डिटेल्स

KNEWS DESK – भारतीय बाजार में 300 CC की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है| कंपनियां अपनी-अपनी बाइक्स बिक्री के लिए पेश करती रहती हैं|भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में हाल में ही दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है।आज हम आपको इन दोनों बाइक्स के बारे में डिटेल में बताएंगे|

लॉन्च हुईं दो नई बाइक्स

300 CC बाइक सेगमेंट में हाल में ही देश में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। tvs apache rtr 310 के अलावा Honda की ओर से CB 300F बाइक को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

दमदार इंजन

Honda CB 300F में 293सीसी का ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर बीएसवीआई ओबीडी- 2 पीजीएम-एफआई इंजन मिलता है। यह इंजन 18 किलोवाट और 25.6 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा की इस बाइक को छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है| जिसके साथ एक असिस्ट स्लिपर क्लच मिलता है।

वहीं कंपनी की तरफ से tvs apache rtr 310 में 312 CC का रिवर्स इंक्लाइंड डीओएचसी इंजन दिया जाता है। जिससे 35.6 पीएस और 28.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। होंडा की तरह ही टीवीएस की ओर से भी बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

फीचर्स

कंपनी की ओर से Honda CB 300F बाइक में एडवांस्ड फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी के लिए होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं कंपनी की तरफ से tvs apache rtr 310 में कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स, स्मार्ट कनेक्ट के अलावा पांच इंच टीएफटी स्क्रीन, एलईडी लाइट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

 

 

About Post Author