Ice फेशियल से चेहरे को बनाएं चमकदार, दिखेगी बेहद ग्लोइंग स्किन

KNEWS DESK- आज कल महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या- क्या नहीं करती हैं| कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं| फिर भी चेहरे पर वो निखार नहीं आता है, जैसा वो चाहती हैं| आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको आइस फेशियल के बारे में बताएंगे, ये एक प्रकार का स्किन केयर ट्रीटमेंट है, जिसमें चेहरे पर बर्फ के पैक का इस्तेमाल किया जाता है| यह आपकी स्किन पर मनचाहा निखार ला सकता है|

इस तरह करें आइस फेशियल

सबसे पहले, अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें| इसके लिए एक माइल्ड क्लींसर का उपयोग करें, जिससे स्किन से धूल, तेल और अन्य किचन को साफ किया जा सके| अब बर्फ पैक को तैयार करें, बर्फ को कुचलकर या ब्लेंड करके उसे छोटे पैकेट में डालें| फिर चेहरे पर बर्फ के पैकेट को आधे घंटे तक रखें| बर्फ के पैकेट को बीच- बीच में हटाते भी रहें| आधे घंटे के बाद, बर्फ के पैकेट को हटा दें और अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें|

बर्फ जैसी सफेद चमक पाने के लिए अपने चेहरे पर बर्फ लगाएं: त्वचा पर बर्फ लगाने के फायदे | IWMBuzz

अब जल्दी से फेस टॉनर का उपयोग करें ताकि स्किन फिर से संतुलन को बनाए रखे| इसके बाद अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, जिससे कि त्वचा को आवश्यक नमी प्रदान की जा सके| आपका आइस फेशियल कम्प्लीट हो गया| आप गर्मियों में इसे हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.