घर में बनाएं स्वादिष्ट चॉकलेट कॉफी, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

KNEWS DESK- इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है| सभी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं| ऐसे में हर वक्त कुछ ठंडा पीने का मन करता रहता है लेकिन बार बार कोल्ड ड्रिंक भी नहीं पी सकते क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ेगा| ऐसे में आप टेस्टी चॉकलेट कॉफी बनाकर पी सकते हैं| इसकी रेसिपी बेहद आसान है| चलिए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी…

चॉकलेट कॉफी बनाने की सामग्री 

चॉकलेट

एक कप दूध

कॉफी पाउडर

चीनी

बर्फ के टुकड़े

चॉकलेट कॉफी की रेसिपी 

सबसे पहले चॉकलेट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें| अब इसे एक बर्तन में डालें| फिर इसमें एक कप दूध, कॉफी पाउडर और चीनी डालकर सबको एक साथ मिलाएं| अब बाउल को माइक्रोवेव ओवन में एक मिनट के लिए रखें| फिर बाउल को बाहर निकाकर एक बार अच्छी तरह से मिला लें| अब इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें| बचा हुआ दूध और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से ब्लेंड करें|  मिश्रण को ग्लास में निकालकर ऊपर से कुछ व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट चिप्स डालें| अब आपकी स्वादिष्ट कॉफी चॉकलेट एक दम तैयार है| इसका आनंद लें|

About Post Author